Mid Term Exam 2026-27
महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 22.10.2026 से मिड टर्म परीक्षा 2026-27 प्रस्तावित है। परीक्षा की समय-सारिणी महाविद्यालय के टेलीग्राम ग्रुप एवं वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। मिड टर्म परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश 1. आप सभी को प्रवेश के समय मिड टर्म/असाइनमेंट कॉपी प्रदान की जा चुकी है। 2. असाइनमेंट के विषय (Topics) के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करें अथवा महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध असाइनमेंट का अवलोकन करें 3. सभी छात्र-छात्राएँ अपने विषय/सेमेस्टर के अनुसार मिड टर्म/असाइनमेंट कॉपी में असाइनमेंट लिखने का कार्य परीक्षा से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। 4. मिड टर्म परीक्षा में उसी मिड टर्म/असाइनमेंट कॉपी में परीक्षा देनी होगी, जो आपको महाविद्यालय द्वारा प्रदान की गई है।
View More
STUDENTS HELP